Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने उठाए सवाल, लंबित आवेदनों पर 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश CG न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर : दिलेश नेताम

 

गरियाबंद। जिले में आम जनता की समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों एवं जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए गए आवेदनों पर समय पर सुनवाई और कार्रवाई नहीं होने को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला गरियाबंद ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है।

 

इसी संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष भोजराज नेताम के नेतृत्व में 23 नवंबर 2026 को जिला कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि पार्टी द्वारा पूर्व में जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं अलग-अलग विभागों में कई आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इन आवेदनों की पावती भी प्राप्त है, लेकिन आज तक न तो उन पर हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी गई है और न ही आवेदकों को यह बताया गया है कि उनके आवेदन किस स्तर पर लंबित हैं।

 

पार्टी ने सवाल उठाया कि जब आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देते हैं, तो उन्हें महीनों तक कार्यालयों के चक्कर क्यों लगाने पड़ते हैं? आवेदन प्राप्त होने के बाद उसकी स्थिति और कार्रवाई की जानकारी देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

 

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने रखीं तीन प्रमुख मांगें—

 

1. पूर्व में दिए गए सभी आवेदनों की जांच कर 7 दिनों के भीतर आवेदकों को लिखित जानकारी दी जाए।

2. जिला कार्यालय में प्राप्त सभी आवेदनों की लंबित सूची कार्यालय के सूचना पटल पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।

3. भविष्य में प्रत्येक आवेदन की पावती के साथ कार्रवाई की समय-सीमा, संबंधित अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दिया जाए।

 

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं और उनके आवेदनों को कितनी गंभीरता से लेता है तथा सात दिनों के भीतर इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos