Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद में धान खरीदी का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसानों का किया पुष्पमाला से स्वागत - 21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गरियाबंद में धान खरीदी का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसानों का किया पुष्पमाला से स्वागत - 21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

गरियाबंद 15 नवम्बर 

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने गरियाबंद एवं बारुला धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

गरियाबंद केंद्र में लिलेश निषाद ने बेचा 9 क्विंटल धान 

 

गरियाबंद केंद्र में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर की उपस्थिति में किसान श्री लिलेश निषाद ने 9 क्विंटल धान बेचकर खरीदी का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

 

बारुला केंद्र में गीता बाई ने बेचा 16 क्विंटल धान 

 

इसके बाद कलेक्टर बारुला केंद्र पहुंचे। यहां जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोहन ध्रुव, जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच की उपस्थिति में किसान श्रीमती गीता बाई ने 16 क्विंटल धान का विक्रय किया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।

कलेक्टर ने दोनों केंद्रों में तौल, बारदाना, पेयजल, बैठने की सुविधा और टोकन व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी से खरीदी करने, किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे, जिला खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक, सहायक पंजीयक महेश्वरी तिवारी सहित समिति प्रबंधक और किसान मौजूद रहे।

 

किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता 

 

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी किसानों की मेहनत और आर्थिक समृद्धि से जुड़ी प्रक्रिया है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। टोकन के अनुसार व्यवस्थित खरीदी हो और अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो। जिले में 97 केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन है, रकबा 1,07,782 हेक्टेयर है, 7 नए केंद्र शुरू हुए हैं। पहले दिन 95 केंद्रों में 239 टोकन से 794.42 MT खरीदी प्रस्तावित है।

 

21 क्विंटल से कम बेचने पर भी पूरा बोनस मिलेगा 

 

शासन के निर्णय के अनुसार अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल बेचना अनिवार्य नहीं है। यदि किसान 14-15 क्विंटल ही बेचता है तो भी उसे 21 क्विंटल के मानक पर 659 रु. प्रति क्विंटल से अधिकतम 13,839 रु. प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। इस प्रकार किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रु. का दाम मिलेगा। इससे कम उपज वाले किसानों को भी संबल मिलेगा और वे घरेलू जरूरत के लिए धान रख सकेंगे, 21 क्विंटल बेचने का दबाव नहीं रहेगा।

 

प्रशासन ने किसानों से टोकन एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos