Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से घर लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

 जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद

 

गरियाबंद, में तेज रफ्तार कार ने कॉलेज से घर लौट रहीं तीन छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों छात्राएं घायल हो गईं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज में छुट्टी होने के बाद तीनों छात्राएं पैदल अपने घर लौट रही थीं। वे सड़क किनारे चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना के बाद घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य दो छात्राओं का उपचार जारी है।

 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीनों छात्राओं के घायल होने की घटना रिकॉर्ड हुई है।

 

इधर, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos