✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
विजेता अब राज्य स्तर पर करेंगे गरियाबंद का प्रतिनिधित्व
गरियाबंद - इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जिले भर से 297 युवाओं ने हिस्सा लेकर लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता, नुक्कड़ नाटक, रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा दिखाई।
किस विधा में कितने युवा -
लोक नृत्य - 61, लोक गीत - 61, विकसित भारत चैलेंज - 47, पारंपरिक वेशभूषा - 34, नुक्कड़ नाटक - 30, कविता लेखन - 29, चित्रकला - 27, रील चैलेंज - 08
पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन धुरुव, सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंच से अतिथियों ने क्या कहा
गौरीशंकर कश्यप बोले -
युवा अब समाज के रोल मॉडल बनकर उभर रहे हैं। आज युवा जातिवाद भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में जागरूकता लाकर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं। विकसित भारत अभियान के तहत शासन युवाओं को प्रोत्साहित करने कई योजनाएं चला रहा है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा बोले
प्रेरक प्रसंग सुनाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। "हम होंगे कामयाब" गीत सुनाकर कहा - यह समय खोने का नहीं है, लगातार मेहनत और परिश्रम से ही सफलता मिलती है। आज का समय युवाओं के लिए चुनौतीपूर्ण है, संसार संघर्षशील लोगों का ही सम्मान करता है।
*रिखीराम यादव बोले -* युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जीवन शैली को चरितार्थ करने की जरूरत है। समाज में एकजुटता एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए युवा शक्ति को जागरूक होकर आगे बढ़ना होगा। पढ़ाई के साथ खेलकूद, चिकित्सा, विज्ञान एवं नवाचार में भी योगदान देना होगा।
*लालिमा ठाकुर* ने समाज में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्व को बताया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!