✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
*गरियाबंद में जनजातीय गौरव सप्ताह 11 से 18 नवंबर तक, 15 को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम*
*गरियाबंद, 06 नवंबर 2026*
जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में होंगे विविध आयोजन
11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह और 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम।
जनजातीय महापुरुषों के योगदान, कला-संस्कृति और परंपराओं पर होंगे विशेष आयोजन।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को कार्यक्रमों को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
जनजातीय गौरव, परंपरा, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से जिले में यह सप्ताह मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन की आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान जनजातीय नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!