Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद में चक्रवाती तूफान अलर्ट, 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
गरियाबंद में चक्रवाती तूफान अलर्ट, 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद

✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज 
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद

 गरियाबंद में चक्रवाती तूफान अलर्ट, 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद

 

गरियाबंद। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 27 अक्टूबर को आदेश जारी कर 28 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर, कलेक्टर गरियाबंद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और समस्त विद्यालय प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos