✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद में कल जिला स्तरीय राज्योत्सव: मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर सजेगा मंच
गरियाबंद, 01 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन कल 2 नवंबर को होने जा रहा है।
इस वर्ष राज्योत्सव की थीम 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' रखी गई है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में होगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
शासन से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता राजिम विधायक श्री रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक श्री जनकराम ध्रुव करेंगे।
ये रहेंगे विशिष्ट अतिथि
विशिष्ट अतिथि के रूप में भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखिराम यादव सहित सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और सरपंच उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं और जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!