✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद, 16 अक्टूबर 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 28 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा।
मेले में फायर, सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई-दुर्ग और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस रायपुर में कुल 195 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, फायरमैन, पैकेजिंग स्टाफ, हेवी लाइसेंसधारी ड्राइवर, वार्ड बॉय, फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।
8वीं, 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं को दो पासपोर्ट फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रति लाना होगा। साथ ही ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!