Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद में 20 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, 19 नवंबर तक कराएं पंजीयन, विजेता जाएंगे राज्य स्तर पर

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल गरियाबंद में किया जाएगा। पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है, इच्छुक युवा 19 नवंबर तक शाम 5:30 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं।

 

डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप से 6 युवा जाएंगे राज्य स्तर पर

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत डिजिटल क्विज एवं निबंध का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। चयनित प्रतिभागी शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में पीपीटी प्रेजेंटेशन देंगे। इसमें से सर्वश्रेष्ठ 06 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए होगा।

 

इन विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं

 

युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक (6 सदस्य), लोक नृत्य, लोक गीत (7-7 सदस्य + 3 संगतकार), चित्रकला, कविता लेखन (2-2 विजेता), नुक्कड़ नाटक (10 सदस्य), रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताएं होंगी।

 

कविता लेखन में 90 मिनट में एक मौलिक कविता लिखनी होगी, जो हिंदी, अंग्रेजी या किसी भारतीय भाषा में हो सकती है। रील निर्माण की अधिकतम अवधि 60 सेकेंड होगी और थीम "नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़" रखी गई है।

 

 आयु सीमा और नियम

युवा उत्सव में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। रॉक बैंड विधा का आयोजन केवल राज्य स्तर पर होगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। जिला स्तर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया जाएगा।

 

पंजीयन कैसे करें

इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित गूगल शीट लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के मोबाइल नंबर 6261590400 पर संपर्क कर सकते हैं।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos