Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
गरियाबंद में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद

गरियाबंद में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

गरियाबंद, 21 अक्टूबर 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष 02 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस ग्राउंड में एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस वर्ष की थीम "सशक्त नारी, युवा उड़ान"
इस वर्ष प्रदर्शनी की मुख्य थीम "सशक्त नारी, युवा उड़ान" रखी गई है। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्थल पर विभागीय स्टॉल, मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, साउंड सिस्टम, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। सभी स्टॉलों में एकरूपता के लिए समान डिजाइन एवं आकार के फ्लेक्स लगाए जाएंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम
राज्योत्सव के अवसर पर स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रमों को शालीन एवं गरिमामय बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

01 से 03 नवंबर तक रोशन होंगे शासकीय भवन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवंबर से 03 नवंबर तक प्रत्येक रात्रि जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों एवं अन्य स्थलों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का आपसी समन्वय से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos