Home /
खबरे काम की /
गरियाबंद: मातर पर्व पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर*
गरियाबंद: मातर पर्व पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद। मातर पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गरियाबंद पुलिस ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विशेष रूप से शराब भट्टियों के सामने और आसपास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को रोककर जांच की गई और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई।
*अभियान के मुख्य बिंदु:*
- दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच
- असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी
- चाकू और अन्य धारदार हथियारों की जांच
- शराब भट्टियों के पास विशेष चेकिंग
- हुड़दंग और शांति भंग करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई
गरियाबंद पुलिस ने जनता से अपील की है कि मातर पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं, नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!