✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग गरियाबंद द्वारा श्रमिकों के पंजीयन कार्ड में आवश्यक संशोधन एवं ई-केवाईसी (eKYC) की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 19 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत भवन जोबा में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
श्रम विभाग की सूचना के अनुसार, पंजीयन कार्ड में संशोधन अथवा ई-केवाईसी कराने वाले हितग्राहियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की गई है। शिविर में श्रमिकों के पंजीयन कार्ड से संबंधित आवश्यक सुधार एवं ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग द्वारा हितग्राहियों से शिविर का लाभ उठाकर समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का आग्रह किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
परीक्षित कुमार - मोबाइल नंबर 7067867007
तारीख: 19 नवंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से
स्थान: ग्राम पंचायत भवन, जोबा, गरियाबंद
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!