Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद ब्रेकिंग - कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत वाले वाहन 3 माह तक जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। जो वाहन अवैध रेत परिवहन में पकड़ाएंगे, उन्हें जब्त कर तीन माह तक नहीं छोड़ा जाएगा। इस मामले में एसडीएम, तहसीलदार और खनिज विभाग शत प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

धान खरीदी को लेकर कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले धान पर भी निगरानी के निर्देश दिए। किसानों से अपील की गई कि फसल कटाई के बाद पराली न जलाएं और अतिरिक्त पराली गौशालाओं में दान करें।

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन और सेवा संकल्प अभियान के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने को कहा गया। डायवर्सन, बालिका शौचालय और मुक्तिधाम स्वीकृति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उसरीजोर से कमारपारा तक सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच दल गठित कर जांच करने को कहा।

 

कलेक्टर ने राशन कार्डों की ई-केवाईसी जल्द पूरा करने और उचित मूल्य दुकानों की बकाया राशि एक सप्ताह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए। समय पर राशि जमा नहीं करने पर दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके अलावा 20 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले युवा उत्सव की तैयारी बेहतर ढंग से करने, स्थानीय निर्वाचन, विधानसभा सत्र, बायोमेट्रिक उपस्थिति और एचपीवी टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा गया।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos