गरियाबंद : बड़े अफसर का औचक दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लगाई फटकार*
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद : बड़े अफसर का औचक दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लगाई फटकार*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गरियाबंद : बड़े अफसर का औचक दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लगाई फटकार*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*

*रिपोर्टर - जागेश्वर पटेल, गरियाबंद*

 

*गरियाबंद : बड़े अफसर का औचक दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लगाई फटकार*

 

जिले में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के बीच आज रायपुर से बड़े अफसर गरियाबंद पहुंचे और सीधे फील्ड पर उतर गए।

 

PWD विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज जिले में कई जगहों पर जाकर खुद निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

 

सचिव सबसे पहले फिंगेश्वर क्षेत्र में पहुंचे, जहां कोपरा-पोखरा के बीच 26 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क का चौड़ीकरण चल रहा है। वहां उन्होंने मटेरियल की गुणवत्ता और पुल-पुलिया के काम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

 

वहां से वे सीधे राजिम पहुंचे। राजिम में चौबेबांधा मेला ग्राउंड से लक्ष्मण झूला तक 3.5 KM फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। सचिव ने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

सचिव शहर में ही नहीं रुके, वे बिंद्रानवागढ़ के अंदरूनी गांवों तक भी गए। वहां उन्होंने चचंगी नाला पर बने तैयार पुल और हलफली नाला पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया।

 

गरियाबंद लौटकर उन्होंने न्यायालय परिसर में जजों के 2 आवास, नए RTO भवन और 40 सरकारी क्वार्टरों के निर्माण का भी जायजा लिया।

 

दिन के अंत में सर्किट हाउस गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और कहा कि "अब दफ्तर में बैठकर रिपोर्ट नहीं चलेगी, बड़े अफसरों को खुद फील्ड में जाकर काम देखना होगा। बरसात खत्म हो गई है, अब सभी कामों में तेजी लाई जाए।"

 

इस दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos