स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी
गरियाबंद। थाना राजिम पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 2-2 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर आरोपियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
मामला थाना राजिम के अपराध क्रमांक 399/2024 से जुड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
सजायाफ्ता आरोपी:
1. देवराज पुटेल (44), पिता जोगेश्वर पुटेल
2. शेखर पुटेल (22), पिता परमा पटेल
दोनों आरोपी हरिशंकर रोड, थाना लतोर, जिला बलांगीर, ओडिशा के निवासी हैं।
राजिम पुलिस ने समय पर न्यायालय में चालान पेश करने के साथ गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने दोनों आरोपियों को कठोर सजा सुनाई।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने राजिम थाना टीम और पैरवी सेल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हमर प्रदेश | hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!