✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
*192 कट्टा धान जप्त! गरियाबंद में 3 पिकअप पकड़ी, ओडिशा से ला रहे थे*
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) - गरियाबंद पुलिस, जिला गरियाबंद, थाना देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 पिकअप वाहन को 192 कट्टा धान के साथ जप्त किया है।
थाना देवभोग पुलिस को दिनांक 06.11.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि ओडिशा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध रूप से धान लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में ग्राम भरवामुड़ा के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई की।
जांच के दौरान तीन महिंद्रा पिकअप वाहनों में धान भरा मिला -
1. *वाहन क्रमांक CG04HQ8391 में - 70 कट्टा धान*
2. *वाहन क्रमांक CG10AS4954 में - 62 कट्टा धान*
3. *वाहन क्रमांक CG07BV7673 में - 60 कट्टा धान*
कुल 192 कट्टा धानका परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों से धान परिवहन और स्वामित्व के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए। धारा 94 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।
इस पर पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों को धान सहित जप्त कर थाना देवभोग में सुरक्षित रखा है और अग्रिम कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग को प्रतिवेदन भेजा गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!