Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 गरियाबंद पुलिस का सतर्कता अभियान: स्कूलों के बाहर पकड़े गए वाहन चलाते नाबालिग, परिजनों को थाने बुलाकर दी समझाइश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

समझाइश के बाद भी नाबालिगों को वाहन दिया तो वाहन मालिक और परिजनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

 

देवभोग। क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने और तेज रफ्तार से सड़कों पर वाहन दौड़ाने की लगातार मिल रही शिकायतों को देवभोग पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आमजन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के बाहर निगरानी की।

 

अभियान के दौरान स्कूलों की छुट्टी के बाद तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे नाबालिगों को पुलिस ने रोककर उनके वाहनों सहित थाना परिसर लाया। इसके बाद संबंधित नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर विस्तारपूर्वक समझाइश दी गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने नाबालिगों एवं उनके परिजनों को समझाया कि कम उम्र में वाहन चलाना बच्चों की जान के लिए खतरनाक है। इससे न केवल स्वयं बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है।

 

देवभोग पुलिस ने बताया कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार समझाइश देकर वाहनों को छोड़ दिया गया। लेकिन भविष्य में समझाइश के बाद भी यदि परिजन अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति देते हैं, तो संबंधित वाहन स्वामी एवं परिजनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले उनके परिजनों की है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos