✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम - गरियाबंद जिले में दीपावली की रात खुशियां मातम में बदल गई। राजिम के पास टीला एनीकट में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के रूप में हुई है। सभी पसौद गांव के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि परिवार दीपावली का त्यौहार मनाने रायपुर से अपने घर पसौद लौट रहा था। इसी दौरान टीला एनीकट के पास कार अनियंत्रित हो गई और एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले शीतल साहू दुर्घटनाग्रस्त । एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिस घर में दीपावली की तैयारियां होनी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है।
*चंपारण पुलिस मौके पर, हादसे की जांच जारी -*
घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कार किन परिस्थितियों में एनीकट से नीचे नदी में गिरी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दीपावली की रात जिस परिवार को खुशियों के साथ घर पहुंचना था, उस परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!