गरियाबंद: जिले से 16 KM दूर मदनपुर के पास स्थित मां गरजाई मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद: जिले से 16 KM दूर मदनपुर के पास स्थित मां गरजाई मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments

✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद 

 

*गरियाबंद।* जिला मुख्यालय गरियाबंद से 16 किलोमीटर दूर मदनपुर के पास स्थित प्रसिद्ध मां गरजाई माता मंदिर में आज अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

 

मंदिर 2000 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 400 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। सुबह से ही पहाड़ी पर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं।

 

मां गरजाई सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य 2021 से भक्तों के दान से लगातार चल रहा है। यहां नवरात्रि पर 250 से अधिक मनोकामना ज्योति और जवारा कलश स्थापित किए गए हैं। अष्टमी पर हवन-पूजन के बाद सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

 

रामसत्ता की परंपरा और हीरा बंधा में विसर्जन

यहां की मान्यता है कि प्राचीन काल में अकाल के समय ग्रामीणों द्वारा "रामसत्ता" का जाप करने पर गरज के साथ बारिश होती थी, इसी कारण माता का नाम गरजाई पड़ा। 

 

यहां की सबसे अनोखी परंपरा विसर्जन की है। नवमी के दिन पहाड़ी से 6 किमी दूर मदनपुर के हीरा बंधा सरोवर में ज्योति और जवारों का विसर्जन किया जाता है।

 

पुलिस प्रशासन और सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos