✍️*हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद*
गरियाबंद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों के कार्यस्थल में संशोधन - देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में नए SDM की पदस्थापना
गरियाबंद, 21 अक्टूबर 2026 / जिले में प्रशासनिक कार्यों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यस्थल में आंशिक संशोधन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों को जिले के विभिन्न अनुविभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर (राजस्व) श्री विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अवंति गुप्ता को छुरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम तथा डिप्टी कलेक्टर श्री लोकांश एल्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी नव पदस्थ अधिकारियों को अपने नवीन कार्यस्थल पर शीघ्र पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।,
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!