Home /
खबरे काम की /
गरियाबंद जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 97 केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन, अवैध धान रोकने 33 चेकपोस्ट पर कड़ा पहरा
गरियाबंद जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 97 केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन, अवैध धान रोकने 33 चेकपोस्ट पर कड़ा पहरा
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले के 97 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 91,644 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनका रकबा 1,07,782 हेक्टेयर है। इस बार 7 नवीन केंद्र भी शुरू किए गए हैं। प्रथम दिवस 15 नवंबर को 95 केंद्रों में 239 टोकन जारी किए गए हैं, जिससे 794.42 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है।
सभी केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, बिजली, पेयजल, बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने, भंडारण और सीसीटीवी कैमरों की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।
अवैध धान रोकने 33 चेकपोस्ट और जांच दल गठित
दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए 33 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां नोडल अधिकारी और उड़नदस्ता दल तैनात रहेंगे। जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय विशेष जांच दल गठित किए गए हैं जो अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री पर नजर रखेंगे और संदिग्ध मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
कम उपज वाले किसानों को भी 13,839 रुपये तक बोनस
शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था के तहत MSP 2,441 रु. प्रति क्विंटल पर धान बेचने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल बेचना अनिवार्य नहीं होगा। कम उपज होने पर भी किसान को 21 क्विंटल के मानक पर 659 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से अधिकतम 13,839 रु. प्रति एकड़ बोनस सहायता मिलेगी। इससे किसान अपनी जरूरत का धान घर पर रख सकेंगे और केंद्रों में दबाव कम होगा, साथ ही बिचौलियों पर अंकुश लगेगा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पारदर्शी खरीदी के निर्देश दिए हैं और किसानों से टोकन के अनुसार केंद्रों में उपज लाने और शासन की प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!