✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
मैनपुर, फिंगेश्वर, राजिम, छुरा और शोभा थानों में भी हुआ बदलाव, तत्काल नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश
गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। सभी को आगामी आदेश पर्यंत तक नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, देवभोग थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को फिंगेश्वर थाना भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ उपनिरीक्षक दीनूराम सेठिया की नई पदस्थापना थाना राजिम में की गई है।
इसी तरह फिंगेश्वर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुरेश निषाद को शोभा थाना तथा नीलूराम दीवान को मैनपुर थाना भेजा गया है। गरियाबंद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जैनसिंह दीवान की नई पदस्थापना भी मैनपुर थाना में की गई है।
वहीं रक्षित केंद्र गरियाबंद से साइबर सेल में संबद्ध सहायक उपनिरीक्षक यदू राज ठाकुर को गरियाबंद थाना भेजा गया है। मैनपुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नकुल सिंह सिदार और पवन सिन्हा को फिंगेश्वर थाना स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा शोभा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक खुमान साहू को छुरा थाना तथा रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 94 धनेश्वर ध्रुव को फिंगेश्वर थाना में नवीन पदस्थापना दी गई है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!