गरियाबंद) छूरा* शासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाखों
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद) छूरा* शासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाखों

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गरियाबंद) छूरा* शासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाखों

हमर प्रदेश सीजी न्यूज 
रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

*(गरियाबंद) छूरा* शासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाखों रुपये खर्च कर आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन छुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरा में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।

ग्राम पंचायत सेमरा में 11 लाख 69 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव के माध्यम से हो रहा है। शुरुआत में निर्माण कार्य में तेजी दिखी, लेकिन आधा काम होने के बाद पिछले 2 साल से काम बंद पड़ा है।

आज स्थिति यह है कि मौके पर लगे सूचना बोर्ड के अक्षर तक मिट चुके हैं, लेकिन भवन आज भी अधूरा है। मजबूरी में गांव के छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के निजी मकान में संचालित केंद्र में जाना पड़ रहा है, जिससे बच्चों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

*जिम्मेदार एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार*

इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 2 माह पूर्व परियोजना अधिकारी छुरा चंदू साहू ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सरपंच और सचिव ने एक-दूसरे पर काम न कराने का आरोप लगाया और 2 से 3 माह में निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

*हर मंगलवार TL बैठक में समीक्षा, फिर भी नजर से कैसे छूका?*

शासन के निर्देश पर गरियाबंद कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को TL बैठक में सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद 11.69 लाख का यह भवन दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और अधूरे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि गांव के नौनिहालों को अपना भवन मिल सके

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos