वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथी की लोकेशन फुलझर, मुरमुरा, जमाही, छुईहा, चरौदा और जोगीडीपा के आसपास ट्रेस हुई है, जिससे किसानों में भारी चिंता है। धान की फसल को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।
फुलझर-घटारानी बीट के वन रक्षक राहुल श्रीवास, विरेन्द्र ध्रुव और हेमंत निषाद ने बताया कि दंतैल फिंगेश्वर रेंज से निकलकर पाण्डुका रेंज में प्रवेश करने वाला है। वन अमला हाथी के मूवमेंट पर पैनी नजर रखे हुए है और गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील…
> शाम के बाद जंगल जाना बंद करें, हाथी दिखने पर भीड़ न लगाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। गाँव मै भी सूचना देवे
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर संतन दाम मानिकपुरी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!