✍️ *हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल, जिला रिपोर्टर गरियाबंद*
*गरियाबंद/नवा रायपुर - जल संसाधन विभाग से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। गरियाबंद में पदस्थ अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन जी को शासन ने प्रमोट करके मुख्य अभियंता बना दिया है। अब उनको बांध सुरक्षा संगठन की कमान सौंपी गई है और नई पदस्थापना नवा रायपुर में हुई है।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार का बांध सुरक्षा कानून 2021 लागू होने के बाद इस पद की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। अब प्रदेश भर के सभी छोटे-बड़े बांधों का देख-रेख, समय-समय पर निरीक्षण और सुरक्षा से जुड़े सारे काम उन्हीं को देखना होगा।
एस.के. बर्मन सर गरियाबंद में काफी अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाते है। यहाँ रहते हुए उन्होंने कई सिंचाई परियोजनाओं में अच्छा काम किया है। आदिवासी अंचल गरियाबंद में सिंचाई सुविधा बढ़ाने में उनका योगदान रहा है, जिसकी विभाग में काफी तारीफ भी होती है।
छत्तीसगढ़ में महानदी, पैरी, सोंढूर समेत कई बड़ी नदियों पर बड़े-बड़े डैम बने हुए है, जिनकी सुरक्षा बरसात के दिनों में बहुत जरूरी हो जाती है। ऐसे समय में बांध सुरक्षा संगठन को एक अनुभवी अधिकारी मिलना राज्य के लिए अच्छी बात मानी जा रही है।
उनके प्रमोशन की खबर के बाद गरियाबंद जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और सभी ने बधाई दी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!