स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी
गरियाबंद। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर एवं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रणबीर शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर बीएस उइके से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
रणबीर शर्मा को गरियाबंद जिले का 14वां कलेक्टर नियुक्त किया गया है। गरियाबंद की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे समाज कल्याण विभाग के संचालक के रूप में कार्यरत थे।
पदभार ग्रहण के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर रणबीर शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि जिले के विकास को नई गति देना और शासन की योजनाओं का प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके बाद कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: संतन दास मानिकपुरी, स्टेट रिपोर्टर
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!