*गरियाबंद।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को गरियाबंद कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे, एडिशनल SP करण उइके, SDM हितेश्वरी बाघे सहित पूरा जिला प्रशासन उपस्थित रहा। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई बल्कि पूरी दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन सादगी और संघर्ष का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों में अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भावना है। विकास का असली मतलब तभी है जब उसका लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समरसता के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कठिन परिस्थिति में भी सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा गांधी जी से मिलती है।
अंत में सभी ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने और स्वच्छता व जनसेवा का संकल्प लिया।
*रिपोर्ट: जागेश्वर पटेल, गरियाबंद*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!