✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सोमवार को जिला जेल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर भी मौजूद रहे।
उन्होंने बंदी बैरकों, पाकशाला, भण्डार गृह आदि का निरीक्षण किया। पाकशाला में भोजन बनाने वाले बंदियों से भोजन व्यवस्था की जानकारी ली तथा स्वच्छता के साथ भोजन बनाने और विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
बंदियों हेतु पकाये गये भोजन चावल, दाल एवं सब्जी तथा भण्डार गृह में रखे गये खाद्यान्न सामग्रियों का अवलोकन किया। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने बंदियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जेलर को निर्देशित किया। साथ ही जेल में नियमों का पालन करने, आपस में मिलजुल कर रहने और रिहा होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, जेलर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!