गरियाबंद: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 4 गांवों का स्वैच्छिक विस्थापन, प्रशासन ने की नए पड़ोसियों के स्वागत की अपील*
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरियाबंद: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 4 गांवों का स्वैच्छिक विस्थापन, प्रशासन ने की नए पड़ोसियों के स्वागत की अपील*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गरियाबंद: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 4 गांवों का स्वैच्छिक विस्थापन, प्रशासन ने की नए पड़ोसियों के स्वागत की अपील*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज 

जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद

गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) प्रशासन ने बिंद्रानवागढ़ अंचल के ग्रामीणों से एक अपील की है।

 

रिजर्व के अंदर बसे देवझरअमली, जुगाड़, ओँढ और अमलोर गांव के परिवार पीढ़ियों से घने जंगलों के बीच रहते आए हैं। यही वह वन क्षेत्र है जहाँ से महानदी की सहायक नदियाँ पैरी और सोंढूर का उद्गम होता है।

 

दशकों से ये ग्रामीण हाथी, तेंदुआ और भालू के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जान-माल का खतरा, फसलों को नुकसान और संरक्षित वन क्षेत्र के नियमों के कारण सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव इनके जीवन का हिस्सा रहा है।

 

अब इन गांवों के निवासियों ने स्वेच्छा से उपयुक्त वैकल्पिक स्थलों पर पुनर्वास का निर्णय लिया है, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन मिल सके।

 

प्रशासन ने बताया कि हाथियों की आवाजाही के लिए शुरू किए गए Elephant Alert App और सघन गश्त से अल्पकाल में मदद मिली है, लेकिन ओडिशा से हाथियों के निरंतर आगमन को देखते हुए दीर्घकालीन समाधान के लिए मानव और वन्यजीवों के बीच संपर्क को कम करना जरूरी है।

 

ग्राम विस्थापन से हाथियों को रिजर्व के भीतर सुरक्षित आवास मिलेगा, जिससे खेतों में उनकी आवाजाही और फसल नुकसान कम होगा और भविष्य में ईको-टूरिज्म से पूरे क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

 

प्रशासन ने सभी छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि इन परिवारों को बाहरी नहीं, अपना ही छत्तीसगढ़िया परिवार समझें और उनके पुनर्वास को समावेशी विकास का अवसर बनाएं।

 

हमर जंगल, हमर पानी, हमर माटी - हम सबके साझा जिम्मेदारी।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos