✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद: EOW-ACB की संयुक्त छापेमारी - राजिम ,नवापारा और रामें सोना-चांदी और कपड़ा व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश
गरियाबंद में EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गोबरा, नवापारा और राजिम में सोना, चांदी और कपड़ा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया है।
जानकारी के अनुसार कारोबारी विमल पारख और राजा पारख के प्रतिष्ठानों समेत शांति विजय और नवकार ज्वेलर्स में जांच चल रही है। टीम व्यापारियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद गोबरा, नवापारा और राजिम के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक बड़े घोटाले से जुड़ी शिकायत पर की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!