गणेश विसर्जन के दौरान विवाद में 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर — कमलेश कुमार
जिला — जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम गतवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद हुई मारपीट में 74 वर्षीय बुजुर्ग जोत राम कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी और बलौदा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल चार आरोपियों शिव कुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थान: ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!