Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*गणेश पर्व पर राजनांदगांव पुलिस फुल एक्शन मोड में*

State Head - Kishor
State Head - Kishor
76 Views 5 Min Read 0 Comments
*गणेश पर्व पर राजनांदगांव पुलिस फुल एक्शन मोड में*

केशव साहू राजनादगांव जिला ब्यूरो हमर प्रदेश CG न्यूज

 

*500 जवानों की तैनाती, विशेष स्क्वॉड और हर पंडाल पर पुलिस मित्र* 

राजनांदगांव। गणेश पर्व एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में जिले में लगभग 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

 

अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पंडाल सुरक्षा और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग पर विशेष जोर रहेगा। असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए Anti-Crime एवं Intelligence Collection Squad सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री की निगरानी के लिए अलग Social Media Monitoring Team भी गठित की गई है।

 

गणेश उत्सव समितियों के साथ दो चरणों में बैठक कर सुरक्षा, यातायात, सीसीटीवी और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की विशेष पहल “One Pandal – One Cop : Pandal Police Mitra” के तहत प्रत्येक संबंधित पंडाल के लिए पुलिस मित्र नियुक्त किया गया है।

 

बाजार क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग एवं Visible Policing बढ़ाई जाएगी।

 

राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों से शांति, सौहार्द बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos