गंगरेल बांध के पास मिली भगवान नेमीनाथ की प्राचीन प्रतिमा, जैन समाज में हर्ष का माहौल
धमतरी। जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास शुक्रवार को भगवान नेमीनाथ की एक प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रतिमा मिलने की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के दर्शन किए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह प्रतिमा बांध के पानी के किनारे मिली। सूचना मिलने के बाद जैन समाज के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को सम्मानपूर्वक अपने कब्जे में लिया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिमा को धमतरी के इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में सुरक्षित रखवाया गया।
भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा मिलने की खबर से जैन समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण घटना बताया है। मंदिर में प्रतिमा की नियमित पूजा-अर्चना किए जाने की बात भी कही गई है।
वहीं, प्रतिमा के वास्तविक इतिहास और प्राचीनता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन और पुरातत्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रतिमा कितनी पुरानी है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है, यह पुरातत्व विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
प्रतिमा के मिलने के बाद गंगरेल क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। अब प्रशासन और पुरातत्व विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
स्टेट रिपोर्टर – मनोज भट्ट
HamarPradeshCG.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!