Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का रंग, सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का रंग, सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि

 

शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शुरुआत, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री ओ.पी. चौधरी भी होंगे शामिल

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी।

 

समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे भी उपस्थित रहेंगी।

 

इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

 

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान पहुंचकर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के

 साक्षी बनें।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos