✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ केशव साहू डोंगरगढ़ जिला ब्यूरो राजनादगांव*
नगर में संचालित पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ के विद्यार्थियों का न केवल शैक्षणिक में अच्छा प्रदर्शन रहता है अपितु खेल और योग में महत्वपूर्ण योगदान रहता है जो कि सराहनीय है हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विद्यालय से कक्षा 11वी के छात्र माइकल फॉक का 17वर्ष फुटबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ ;जो कि विद्यालय को गौरवान्वित करने वाला पल है,चूंकि खेल के क्षेत्र में वृहद खेलों का आयोजन होता है जिसमें अधिक संख्याबल के साथ विद्यालय के विद्यार्थी भाग लेते है जिसमें अलग अलग विधाओं के विकासखंड में चयन लगभग 120 विद्यार्थी चयन हुए,जिला स्तर में 80 विद्यार्थियों का चयन और संभाग में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मलित होने वाले प्रतिभागियों को संस्था प्रमुख प्राचार्य महोदय जे एस चंदेल वरिष्ठ पी टी आई/विकासखंड खेल अधिकारी श्री राजकुमार नंदेश्वर , विद्यालय के पी टी आई/कोच तरुण कुमार व समस्त विद्यालय स्टॉप ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!