Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना: 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना: 

रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी मुंगेली 
खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना: 

 किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया संयुक्त निरीक्षण

मुंगेली जिले में ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रक्रियाओं को गति देने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर पालिका लोरमी के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग की सड़क के किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के संबंध में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। 

        निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने से जुड़े आवश्यक तकनीकी एवं विभागीय पहलुओं का आकलन करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर ध्यान दिया गया। खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक अनुमति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना तथा कार्य के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं का समय रहते निराकरण करना है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos