✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई/दुर्ग। थाना खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन, नगदी, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित करीब 29.22 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई थी।
19 सितंबर को की गई थी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को जोन-03 जीरो स्ट्रीट खुर्सीपार स्थित एक मकान में हेरोइन बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर कार्रवाई की।
मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज कर धारा 8, 21(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. सैमसंग प्रसाद उर्फ सल्लू, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल।
2. गुरमीत सिंह उर्फ लक्की, उम्र 21 वर्ष, निवासी जीरो स्ट्रीट, जोन-03, खुर्सीपार।
3. आशीष कुमार शाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!