Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खुर्सीपार में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़! 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.97 लाख की सामग्री जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamarpradeshcg
Hamarpradeshcg

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार क्षेत्र से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन सहित मोबाइल फोन, नकदी और स्कूटी समेत कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ लोग हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों की पहचान पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27 वर्ष), मोंटी अरोरा (32 वर्ष) और मोहम्मद आफताब (24 वर्ष) के रूप में हुई।

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन (कीमत 90 हजार रुपये), 16 हजार 100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 07 BG 2789 (कीमत 50 हजार रुपये) जब्त की गई।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर

 

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास मादक पदार्थों की बिक्री या नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos