Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
35 Views 5 Min Read 0 Comments
खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियार के जरिए दहशत फैलाने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण नगर निवासी उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम उर्फ बुड़ा (38 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घेराबंदी कर मौके से पकड़ा गया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।

 

अवैध हथियार दिखाकर लोगों को डराने की सूचना

 

दुर्ग पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को खुर्सीपार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण नगर में विजय किराना स्टोर के पीछे कुछ युवकों द्वारा अवैध हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में दहशत फैलाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

 

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर खुर्सीपार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी उत्तम को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया।

 

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज करते हुए धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

हत्या के मामले में भी जा चुका है जेल

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह वर्ष 2021 में थाना भिलाई-3 क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में धारा 302 भादवि के तहत जेल जा चुका है।

 

थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई

 

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट के नेतृत्व में खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

 

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध हथियार, संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos