रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। खारुन नदी में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उमेन्द्र देवांगन 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद परिजनों ने डीडी नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसी बीच शुक्रवार को खारुन नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान की प्रक्रिया के बाद मृतक की शिनाख्त उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उमेन्द्र देवांगन नदी तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!