Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खारुन नदी तट महादेव घाट पर भव्य महाआरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में CM साय हुए शामिल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✒️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती

 

रायपुर। खारुन नदी के पावन तट महादेव घाट पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा भव्य महाआरती एवं ‘आशीर्वाद का दीया — जनसेवा से देशसेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर महाआरती में सहभागिता की।

इस अवसर पर साध्वी प्रज्ञा जी, श्रीमती कौशल्या साय, विधायकगण, निगम-मंडल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, रायपुर महापौर मीनल चौबे तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खारुन नदी के तट पर दीप प्रज्वलन और भव्य महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ‘जनसेवा से देशसेवा’ के संकल्प को दोहराते हुए समाज और प्रदेश के हित में सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

महादेव घाट पर आयोजित महाआरती से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। दीपों की रोशनी और आरती के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos