खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त प्रहार, इस खरीफ सीजन में 13 FIR समेत 516 मामलों में हुई कार्रवाई*
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त प्रहार, इस खरीफ सीजन में 13 FIR समेत 516 मामलों में हुई कार्रवाई*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
29 Views 5 Min Read 0 Comments
खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त प्रहार, इस खरीफ सीजन में 13 FIR समेत 516 मामलों में हुई कार्रवाई*

*रायपुर।* उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित विक्रय पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। कृषि विभाग द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत राज्यभर में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

 

खरीफ 2026 में अब तक 516 प्रवर्तन कार्रवाई की गई हैं, जबकि खरीफ 2025 में यह संख्या मात्र 44 थी। इस वर्ष 472 अधिक प्रकरणों में कार्रवाई कर विभाग ने पारदर्शिता सुनिश्चित की है।

 

प्रदेशभर में उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों के नियमित और आकस्मिक निरीक्षण कर भंडारण, स्टॉक, विक्रय अभिलेख, निर्धारित मूल्य और लाइसेंस की गहन जांच की गई।

 

खरीफ 2026 के दौरान 13 प्रकरणों में FIR दर्ज, 72 मामलों में न्यायालयीन कार्रवाई, 16 उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त, 115 प्रकरणों में जप्ती, 107 लाइसेंस निलंबित और 193 मामलों में विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। जबकि खरीफ 2025 में FIR शून्य, न्यायालयीन कार्रवाई 4, लाइसेंस निरस्त 2, जप्ती 2, निलंबन 3 और विक्रय प्रतिबंध 33 के प्रकरण थे।

 

स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट hamarpradeshcg

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos