*खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा स्कूल परिसर*
खल्लारी/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे स्कूल परिसर में बच्चों की हंसी और खुशी की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर फूल - माला चढ़ाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों ने चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद, नृत्य, गायन, नाटक, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
-----------------------------------
💫 *मुख्य अतिथि ने कहा - बच्चे ही देश का भविष्य हैं*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू रहे। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार चक्रधारी ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपसरपंच उषा यादव, प्राथमिक शाला समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, चमनलाल यादव आदि उपस्थित थे। वहीं इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि तारेश साहू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्रेम था, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उन्हीं की याद में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि नेहरू जी हमेशा कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे ही कल के डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, इंजीनियर, सैनिक, उत्कृष्ट किसान और नेता बनेंगे। इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए, बड़ों का सम्मान करना चाहिए और हमेशा सच बोलना चाहिए। श्री साहू जी ने आगे यह भी कहा कि नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा की नींव रखी। लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
---------------------------------
💫 *रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता दिल*
बच्चों ने कहा - आज का दिन सिर्फ हमारा है, आज हम खूब हंसेंगे, खेलेंगे और सीखेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार के रूप में कॉपी, पेन और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान पाठक शंकरलाल ध्रुव, शिक्षक राजेश कुमार साहू, छोटू निषाद, सौरभ गुप्ता, शिक्षिका संतोषी नामदेव, सोमप्रभा दीवान, कंचन यदु एवं बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीणजन व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक छोटू निषाद व राजेश कुमार साहू ने किया। अंत में प्रधान पाठक शंकरलाल ध्रुव ने सभी का आभार व्यक्त किया
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर _ हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो. 9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!