खल्लारी धाम में श्रृंगार पंचमी पर निकलेगी 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा, पहाड़ी नीचे से होगा शुभारंभ
खल्लारी/ दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी में शारदीय क्वांर नवरात्र के पावन अवसर पर श्रृंगार पंचमी - 2026 पर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। प्रेम से बोलो खल्लारी माता की जय के जयघोष के साथ 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। उक्त आयोजन खल्लारी में गुरूवार 15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से पहाड़ी नीचे, खल्लारी से प्रारंभ होकर माता के दरबार तक जाएगी। जहां हजारों श्रद्धालु लाल चुनरी को हाथों में लेकर माता के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। यात्रा के साथ सुसज्जित बस और डीजे भी शामिल रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्य रमनदास वैष्णव (महाराज) खल्लारी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक श्री खल्लारी देवी ट्रस्ट खल्लारी, दानदाताओं द्वारा संचालित भंडारा एवं विकास समिति खल्लारी, ग्राम पंचायत खल्लारी, ग्राम सुरक्षा एवं विकास समिति, जय माँ खल्लारी व्यापारी संघ, बस स्टैंड खल्लारी व समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी हैं। आयोजन के पदाधिकारीयों ने सभी माता भक्तों, क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!