Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खंडहर में चल रहा था हेरोइन बेचने का खेल! पुलिस पहुंची तो भागने लगे, घेराबंदी कर 3 आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
67 Views 5 Min Read 0 Comments
खंडहर में चल रहा था हेरोइन बेचने का खेल! पुलिस पहुंची तो भागने लगे, घेराबंदी कर 3 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा नगदी, मोबाइल फोन और मोपेड समेत करीब 2 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

 

खंडहर में ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

 

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साईं नगर स्थित पॉम रेसीडेंसी के खंडहर का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) लेकर मौके पर मौजूद हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

 

सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर तीन संदिग्ध भागने लगे।

 

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आयुष दुबे, अदनान खान और अब्दुल रेहान बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई।

 

6.33 ग्राम चिट्टा समेत ये सामान जब्त

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 13 हजार रुपये नगद, 4 आईफोन/मोबाइल फोन और मोपेड क्रमांक CG 04 MW 2906 जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

 

तीनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

नशे के नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

 

पुलिस अब आरोपियों से हेरोइन की सप्लाई, खरीददारों और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

 

पुलिस द्वारा मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos