✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान
जिला - कोरबा पाली
कोरबा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तामेश्वर उपाध्याय ने विकासखंड स्तर पर 5 औचक निरीक्षण दल गठित किए हैं, जो स्कूल खुलने से पहले ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना होकर शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की जांच करेंगे।
जनदर्शन में मिल रही शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है। 1 दिसंबर से शुरू हो रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए शेष पाठ्यक्रम पूरा कराने पर विभाग का विशेष जोर है। निर्धारित समय पर स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, ऑनलाइन ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज न होने की लापरवाही पर शिक्षण संचालनालय ने DEO का वेतन रोकने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, निरीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित बीईओ (BEO) और प्राचार्यों का भी वेतन रोका जाएगा। इसके अलावा, पढ़ाई और स्कूल की समस्याओं में सुधार के लिए हर महीने शाला प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक आयोजित करना अनिवार्य कर दिया गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!