कोरबा में पत्नी की हत्या से सनसनी: नए घर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सीमेंट के डम्बल से सिर पर वार का आरोप
Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कोरबा में पत्नी की हत्या से सनसनी: नए घर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सीमेंट के डम्बल से सिर पर वार का आरोप

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
42 Views 5 Min Read 0 Comments
कोरबा में पत्नी की हत्या से सनसनी: नए घर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सीमेंट के डम्बल से सिर पर वार का आरोप

कोरबा में पत्नी की हत्या से सनसनी: नए घर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सीमेंट के डम्बल से सिर पर वार का आरोप

 

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच नए घर में रहने को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सीमेंट के डम्बल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

पत्नी के घर में रहता था आरोपी

 

मामला पाली थाना क्षेत्र के शांति बस्ती वार्ड नंबर-9 का है। यहां रमेश डोंगरे (40) अपनी पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में ही रह रहा था। दंपती की कोई संतान नहीं थी और दोनों अकेले रहते थे।

 

नए घर को लेकर शुरू हुआ विवाद

 

बताया जा रहा है कि रमेश नया घर बनाकर वहां रहने की बात कह रहा था, लेकिन बंधन कुंवर इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता था।

 

बुधवार तड़के करीब 4 से 5 बजे एक बार फिर दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान रमेश ने घर में रखे सीमेंट के डम्बल से पत्नी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

 

मौके पर ही हुई मौत

 

हमले में बंधन कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलने पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।

 

आरोपी पति गिरफ्तार

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में दोनों की दूसरी शादी होने की जानकारी सामने आई है।

 

पुलिस ने मामले में आरोपी पति रमेश डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

  hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos