✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ
कोरबा के पसान थाने से शौचालय जाने के बहाने फरार हुआ छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन तक जंगल में छिपता रहा। रात में परिवार से मिलने घर आता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 सितंबर की आधी रात उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पसान थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में जंगल में छिपा रहता था और रात के सन्नाटे में चोरी-छिपे अपने घर पहुंचता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 सितंबर की आधी रात उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी खीरचंद पिता रामचरण (40) पसान थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का पुराना मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। 22 सितंबर को पसान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था।थाने में बैठाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया, लेकिन वह शौचालय से वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर पुलिसकर्मी उसे तलाशने गए, लेकिन आरोपी थाने से फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने का अलग से अपराध दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। आसपास के जंगल, उसके घर और आने-जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!