Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस* 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस* 

ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

जिला - कोरबा

 

कोरबा। शहर के व्यस्ततम टीपी नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शराब दुकान के समीप 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक की शिनाख्त दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास निवासी सुग्रीव रजवार के रूप में की गई है।

परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुग्रीव रजवार पेशे से गैरेज मैकेनिक था और इसी काम से अपने परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

 *सीएसईबी चौकी पुलिस ने संभाला मोर्चा -* 

मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

 *पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच* -

मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान हैं या मौत किसी अन्य कारण से हुई है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos