Saturday, November 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कोरबा: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों के यूपीआई लेनदेन का खुलासा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान जिला - कोरबा पाली

 

कोरबा। पुरानी बस्ती रानी रोड क्षेत्र में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, सट्टा-पट्टी और नकद रकम जब्त की है। साथ ही जांच में उसके फोन-पे अकाउंट से लाखों रुपये के ऑनलाइन लेनदेन का भी पता चला है।

 

मस्जिद के पीछे चल रहा था सट्टे का खेल

 

जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को कोतवाली पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है और सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

मोबाइल में मिले ऑनलाइन सट्टा साइटों के सबूत

 

पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर उसमें 'श्रीदेवी', 'टाइम बाजार', 'मिलन डे' और 'कल्याण' जैसी ऑनलाइन सट्टा साइटों की जानकारी और अंकों की सट्टा-पट्टी के फोटो बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मोबाइल, सट्टा-पट्टी और नकदी जब्त कर ली है। इसके अलावा, आरोपी के फोन-पे नंबर से लाखों रुपये के संदिग्ध यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन की भी जानकारी सामने आई है।

 

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की (43 वर्ष), पिता स्व. ईस्माइल कुरैशी, निवासी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, कोरबा के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 968/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos